उर्स मेले में पुलिस पर भीड़ का लाठी-डंडों से हमला, कांस्टेबल की नाक फोड़ी

ब्यूरो,

उर्स मेले में पुलिस पर भीड़ का लाठी-डंडों से हमला, कांस्टेबल की नाक फोड़ी

बदायूं में उर्स मेले के दौरान शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे कांस्टेबल नवनीत वर्मा और लक्ष्मण सिंह पर लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

यूपी के बदायूं में उर्स मेले के दौरान शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे कांस्टेबल नवनीत वर्मा और लक्ष्मण सिंह पर लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला उझानी कोतवाली के गांव ननाखेड़ा में लगने वाले उर्स मेला का है। घटना मंगलवार रात 2:10 बजे की है, जब दोनों सिपाही ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ महिलाओं ने इशारा कर बताया कि दो युवक अश्लील टिप्पणियां कर रहे हैं।

मौके पर पहुंचे दोनों पुलिसकर्मी जब युवकों से पूछताछ कर ही रहे थे, तभी हंगामा खड़ा हो गया। आरोप है कि युवकों ने खुद को आजम और जुबैर बताया और शोर मचाते हुए बोले जीजा गुड्डू, सालों को मारो इनको इसके तुरंत बाद करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग लाठी-डंडों से लैस होकर भीड़ में से निकल आए और दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। कांस्टेबल नवनीत वर्मा के सिर पर डंडे से वार हुआ, जिससे उनकी नाक फट गई और वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

उनकी हालत बिगड़ती देख साथी कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बुलाया तब तक हमलावर फरार हुए। घायल कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। हमले में नामजद अभियुक्तों में ग्राम ननाखेड़ा के गुड्डू, पप्पू, मुगले, मंगल खां, आसमी, याद मोहम्मद और एक आसिफ नामक युवक शामिल हैं। इसके अलावा कई अज्ञात लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर छापेमारी की जा रही है। घायल कांस्टेबल की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *