लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शिकायती गिरोह पर कसा शिकंजा, शासन को भेजी 28 लोगों की लिस्ट, ब्लैकमेलिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

ब्यूरो,

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शिकायती गिरोह पर कसा शिकंजा, शासन को भेजी 28 लोगों की लिस्ट

ब्लैकमेलिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

शिकायती गिरोह के खिलाफ जल्द होगी कानूनी कार्रवाई

लखनऊ, 3 जून 2025: लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के नाम पर झूठी शिकायतें कर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। एलडीए ने 28 लोगों की एक सूची तैयार की है, जिन्होंने जनवरी 2024 से मई 2025 के बीच 2114 शिकायतें दर्ज कीं, जिनका मकसद निर्माणकर्ताओं से पैसे ऐंठना या निर्माण कार्य रुकवाना था। इस सूची को शासन को भेज दिया गया है, और अब इन शिकायतकर्ताओं के खिलाफ गहन जांच और कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की अगुवाई में की गई जांच में खुलासा हुआ कि ये शिकायती गिरोह आम लोगों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान कर रहे थे। कई मामलों में शिकायत दर्ज करवाकर उसे वापस लेने के बदले पैसे की मांग की गई। इस तरह की शिकायतों ने उन नागरिकों को निशाना बनाया, जो अपनी मेहनत की कमाई और बैंक लोन से घर बना रहे थे।

एलडीए ने अब नई नीति अपनाई है, जिसके तहत शिकायतों का गहन स्थल परीक्षण किया जाएगा। यदि शिकायतकर्ता की नियत संदिग्ध पाई गई, तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, प्राधिकरण ने जनता अदालत और प्राधिकरण दिवस में प्राप्त शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में त्वरित कार्रवाई का निर्णय लिया है। तकनीकी टीमों को भी मजबूत किया जाएगा ताकि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित हो।

एलडीए के इस कदम को शहर में निर्माण क्षेत्र में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यह व्यवस्था अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है, जहां शिकायतों के दुरुपयोग की समस्या प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि वह अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती बरतने के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग करने वालों पर भी नकेल कसेगा। शासन को भेजी गई इस रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही बड़े स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद है।

शिकायतकर्ता का विवरण

 

1 श्रीमती उर्वशी शर्मा 171
2 श्री मो० फैजान 168
3 मो. सैफ 167
4 सरदार सतनाम सिंह 154
5 श्री लक्ष्मीकांत सिंह 126
6 श्री शिवनाथ मिश्र 116
7 श्री निशांत सिंह 104
8 श्री इमरान मिर्जा 96
9 श्री रज़ा अब्बास 89
10 श्री रमेश साहु 89
11 श्री अभिषेक पाण्डेय 89
12 पत्रकार श्री संजय कुमार प्रजापति82
13 श्री तनमय राज सिंह 81
14 श्री रंजन सिंह 78
15 श्री हर्षित त्रिपाठी 74
16 श्री आकाश वर्मा 72
17 श्री रजतन सिंह 51
18 श्री शालभ कुमार जैन 49
19 श्री अनुपमा दुबे 42
20 श्री आदेश वाजपेयी 41
21 श्री शकील सिद्दकी 37
22 श्री अजय कुमार 26
23 श्री शान मेहंदी 24
24 श्री सुहैल असरत खान 23
25 श्री प्रदुम तिवारी 22
26 श्री सत्यवीर सिंह 21
27 श्री पीयूष सिंह 13
28 श्री ज़ुहैब आलम 8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *