आलोक वर्मा, जौनपुरब्यूरो,
चुनी हुई सीटों पर ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वभिमान पार्टी
प्रयागराज। 2027 के विधानसभा चुनाव में श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी चुनी हुई सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी का उद्देश्य कायस्थ समाज के युवाओं में स्वाभिमान और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाना है।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी पार्टी कायस्थ समाज में राजनीतिक भागीदारी को बढ़ाने और हाशिये पर खड़े युवाओं में आत्मविश्वास भरने के लिए है।
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज स्वाभिमान पार्टी कायस्थों के राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और यही पार्टी का मिशन है।