यूपी में आज से जून माह का नि:शुल्क राशन वितरण शुरू

ब्यूरो,

यूपी में आज से जून माह का नि:शुल्क राशन वितरण

यूपी में जून माह का फ्री राशन का वितरण आज से शुरू हो गया है। राशन का वितरण 10 जून तक चलेगा। राशन का वितरण सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा।

यूपी में जून माह का फ्री राशन का वितरण इस बार मई माह में ही आज से शुरू हो गया है। शुक्रवार से कार्डधारक अपने कोटेदारों से जून माह का नि:शुल्क राशन ले सकेंगे। राशन का वितरण 10 जून तक चलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वितरण सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। इसमें दो किलो गेहूं व तीन किलो फोर्टिफाइड चावल होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *