आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

जौनपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा
जौनपुर।शंभूगंज में भीषण सड़क हादसा हुआ है एक प्राइवेट बस पलट जाने से 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। बस में कुल 40 लोग सवार थे। लोगों का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण दुर्घटना हुई है। प्रशासन मौके पर पहुँच गया है और राहत कार्य जारी है।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने प्रेस वार्ता में बताया कि बदलापुर से जौनपुर जा रही प्राइवेट बस संख्या यू पी62 G 5814 सुबह 8:45 पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। जिसमें 4 लोगों की मृत्यु हो गई है और 15 लोग घायल हो गये। घायलों को सी एच सी नौपेड़वा और जिला अस्पताल जौनपुर में इलाज चल रहा है।