बेटिंग ऐप युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। — श्री चित्रगुप्तजी महाराज समाज पार्टी

Alok Verma, Jaunpur Bueauro,

बेटिंग ऐप युवाओं को बर्बाद कर रहे हैं। — श्री चित्रगुप्तजी महाराज समाज पार्टी

प्रधानमंत्री मोदी से तत्काल सभी बेटिंग ऐप और लोनिंग ऐप बंद करने की मांग की।

प्रयागराज। श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेश श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कर सभी बेटिंग ऐप को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की है। साथ ही सभी प्रकार के लोनिंग ऐप को भी बंद करने की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि ये बेटिंग ऐप युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। भारतीय संस्कृति में जुआ खेलने को बहुत बुरा माना जाता है।
आईपीएल क्रिकेट खेलने के लिए है न कि इसके नाम पर वैध तरीके से जुआ खेला जा रहा है जो देश, समाज और संस्कृति के लिए बेहद घातक है। हमारे नौजवान जो देश के भविष्य हैं आज बर्बाद हो रहा है और अभिवावक होने के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि हम इस पर रोक लगाए।
उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से अपील की वो इस कार्य में उनका साथ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *