ब्यूरो,
भारतीय जनता पार्टी के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया !
कश्यप को ये कारण बताओ नोटिस एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिया गया है.
वायरल वीडियो में गोंडा बीजेपी जिलाध्यक्ष कथित रूप से पार्टी कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं.
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी और स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया है.
वीडियो संदेश में जिला अध्यक्ष अमर किशोर ने कहा – “सक्रिय महिला कार्यकर्ता का फोन आया कि तबियत खराब है. हम उसे गाड़ी से लेने पहुंच गए. वो 2–4 घंटे आराम करना चाहती थी तो हम उसको दफ्तर ले आए. चक्कर आने की वजह से हमने उसको सहारा दिया”…
