Bueauro,
सीमा उल्लंघन और घुसपैठ अत्यंत निंदनीय, इसके लिए पाकिस्तानपूरी तरह जिम्मेदार: विदेश सचिव विक्रम मिस्री
सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के दिए निर्देश
New Delhi…
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच आज शाम एक समझौता हुआ था कि पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोका जाएगा। लेकिन पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान इस समझौते का उल्लंघन कर रहा है। भारतीय सेना इसका जवाब दे रही है और इस सीमा उल्लंघन से सख्ती से निपट रही है। यह घुसपैठ अत्यंत निंदनीय है और इसके लिए पूरी तरह पाकिस्तान जिम्मेदार है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को गंभीरता से समझते हुए तुरंत उचित कदम उठाने चाहिए ताकि यह घुसपैठ रोकी जा सके।”
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।”