Bueauro,
करोडों के कैश बरामदगी के मामले में न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा पर लगे आरोप सही,न्यायमूर्ति वर्मा से इस्तीफा देने को कहा
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के दिल्ली आवास से करोडों के कैश बरामदगी के मामले में गठित तीन राज्यों के CJ ने सुप्रीम कोर्ट की इन-हाउस समिति ने वर्मा पर लगे आरोपों को सही पाया है। समिति ने अपनी यह रिपोर्ट 4 मई को CJI संजीव खन्ना को सौंपी गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर हुए न्यायमूर्ति वर्मा से इस्तीफा देने को कहा गया है इसके लिये वर्मा को दिल्ली SC जाने और 9 मई तक CJI को अपनी इच्छा से अवगत कराना होगा। अगर वे हाई कोर्ट से इस्तीफा नहीं देते हैं तो यह रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजी जाएगी और उनके खिलाफ महाभियोग की सिफारिश की जाएगी।