जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

आलोक वर्मा, जौनपुर, ब्यूरो,

जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

जौनपुर। उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी और प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गये। जनपद में हस्ताक्षरित एम0 ओ0 यू0 की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देशित किया कि ऐसी इकाइयां जो अभी क्रियाशील नहीं है उनकी सूची बनाते हुए बैठक कराई जाए तथा शीघ्र क्रियाशील किए जाने हेतु कार्यवाही की जाए। निवेश सारथी पोर्टल पर लंबित प्रकरण, निवेश मित्र पोर्टल/इज ऑफ डूइंग बिजनेस के प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जिन विभागों के स्तर पर लंबित प्रकरण हैं उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए।
सीड़ा में विद्युत पोल व जर्जर तार को बदले जाने और इसके साथ ही जनपद में ईट भट्टो के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गये। सीड़ा में बाउंड्री वाल निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी। सीडा में हाई मास्ट लाइट व रोड लाइट मरम्मत के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि अनुबंध के अधीन खराब लाइट ना बदले जाने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट किया जाए। कार्यदायी संस्था को निर्माणाधीन कार्यों की जियो टैग फोटो उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *