Bueauro,
राजधानी लखनऊ में बाबा बनकर लूट रहे घुमंतू गिरोह के सदस्य…
*फर्जी बाबाओं ने पुलिसकर्मी को भी नही छोड़ा-*
*यातायात आरक्षी संदीप कुमार जो महानगर गोल चौराहे के पास तैनात है उसको भी किया बेहोश।*
*बाबाओं के भेष में चार घुमंतू गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर संदीप को किया बेहोश।*
*बेहोश होता देख सोने की चैन लूटकर होने वाले ही थे फरार की तभी स्थानीय दुकानदारों ने एक आरोपित बाबा दबोच कर महानगर थाने के सुपुर्द कर दिया तथा शेष तीन फर्जी बाबा भागने में सफल रहे।*
*गनीमत यह रही कि सोने की चैन भी उसी आरोपित के पास थी जो पुलिस की हिरासत में है।*
*दिनदहाड़े हुई इस घटना ने महानगर पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है एक ओर जहां पहलगाम में हुई घटना के बाद से DGP से लेकर CP और सम्बंधित DCP लगातार अपने मातहतों को सुरक्षा सम्बंधित आवश्यक दिशानिर्देश देते चले आ रहे है तो वही दूसरी ओर दिनदहाड़े सिपाही के साथ लूट- पाट के प्रयास की घटना जिसमे सिपाही की जान भी जा सकती थी , महानगर थाने से चंद कदमो की दूरी पर घट जाती है बड़ी घटना जिम्मेदारो को उस घटना का आभास तक नही होता, महानगर पुलिस की बड़ी लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसा।*