कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के बाद ‘आपदा मे अवसर’ खोज रही एयर लाइन्स कंपनियों ने कश्मीर टू दिल्ली का किराया कर दिया कम,
एयरलाइंस ने कैंसिल करने और रीशेड्यूलिंग चार्ज भी कर दिए माफ
कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले के बाद ‘आपदा मे अवसर’ खोज रही एयर लाइन्स कंपनियों ने कश्मीर टू दिल्ली का किराया 3 गुना से अधिक बढ़ाया तो सिविल एविएशन मिनिस्ट्री एक्शन मोड़ मे आई. किराया 10 K के भीतर ही रखे जाने के आदेश हुए.
टूरिस्ट्स पर हुए आतंकी हमले के बाद कश्मीर से लौटने की जल्दी में जुटे लोगों के लिए एक राहत की खबर है.
एयरलाइंस कंपनियों ने श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स का किराया अब कम कर दिया है.
सरकारी दखल के बाद श्रीनगर से दिल्ली के लिए उड़ने वाली फ्लाइट्स का किराया आज यानी 24 अप्रैल को घटकर 10,000 से कम हो गया है.
एयर इंडिया और इंडिगो ने श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने का फैसला किया है. 23 अप्रैल को दोनों कंपनियां चार अतिरिक्त फ्लाइट्स चला चुकी हैं. इसके अलावा एयरलाइंस ने कैंसिल करने और रीशेड्यूलिंग चार्ज भी माफ कर दिए हैं…