ब्यूरो,
टैरिफ मामले में अब यू टर्न, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का उदारवादी रूख,चीन को छोड़कर बाक़ी देशों पर अगले 90 दिन तक लागू नहीं होगा नया टैरिफ़
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप टैरिफ मामले में अब यू टर्न लेते हुए उदारवादी रूख अपनाते नदर आ रहे हैं !
ट्रंप ने कहा कि चीन को छोड़कर बाक़ी देशों पर नया टैरिफ़ अगले 90 दिन तक लागू नहीं होगा. ट्रंप का कहना है कि 75 देशों ने बातचीत के लिए संपर्क किया है, इसलिए रोक लगा रहे हैं.
चीन पर बदले की कार्रवाई के कारण 125% टैरिफ़ लगाया है.
ट्रंप के बदले रूख से अमेरिकी शेयर बाज़ार में तेज़ी है…