Bueauro,
वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ 51,000 दीपों से सजा लखनऊ, नव वर्ष महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक आयोजन
स्थान: सरस्वती कुंज प्रांगण, निराला नगर, लखनऊ
आयोजक: भारतीय नव वर्ष महोत्सव समिति द्वारा अखिल विश्व गायत्री परिवार के सहयोग से
*”वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ 51,000 दीपों से सजा लखनऊ, नव वर्ष महोत्सव में भव्य सांस्कृतिक आयोजन”*
लखनऊ: भारतीय संस्कृति की सनातन परंपराओं को जीवंत करते हुए सरस्वती कुंज प्रांगण, निराला नगर में भारतीय नव वर्ष महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें विश्व कल्याण की मंगल कामना की गई। यह आयोजन पिछले चार वर्षों से लगातार हो रहा है और इस बार इसे वसुधैव कुटुंबकम की भावना से और भी अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।
मुख्य संयोजक अभिषेक खरे ने कहा, “यह युग परिवर्तन का समय है। प्रयागराज के महाकुंभ में सनातन एकता की जो प्रेरणा मिली, उसी से प्रेरित होकर राजधानी लखनऊ में वसुधैव कुटुंबकम की भावना से नव वर्ष पर यह आयोजन किया गया है। हमारी अपील है कि इस नवसंवत्सर पर हर व्यक्ति एक दीप प्रज्वलित कर मां जगदंबा से सबके कल्याण मंगलकामना करे और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर भारतीय नव वर्ष के संदेश को अधिक व्यापक बनाए।”
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल और पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
दीपोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम:
सांस्कृतिक महोत्सव में 51,000 दीपों का भव्य दीप यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में युवाओं, बच्चों, और महिलाओं ने भाग लिया। मां गायत्री की आराधना और वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को केंद्र में रखते हुए पूरे वातावरण में भक्ति और उमंग का संचार हुआ।
उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से अमित दीक्षित और उनकी टीम ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें “केवट संवाद”, “सीता स्वयंवर”, और “राम-शबरी संवाद” जैसे कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वहीँ राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगोली कलाकार आरती यादव ने वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर आयोजन को विशेष पहचान दी।
उपस्थित गणमान्य:
गायत्री परिवार के समन्वयक डॉ. अरविंद निगम, सुनील वैश्य, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, और अनिल त्रिपाठी ने भी आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जबकि भारतीय नव वर्ष महोत्सव समिति के सदस्य उत्कर्ष अग्रवाल, संजीव वर्मा, डॉ. विवेक टंगड़ी, रिद्धि किशोर गौड़, पंकज भदौरिया, अल्केश सोती, मनीष गुप्ता, और जितेंद्र सिंह चौहान ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।