ब्यूरो,
लड़ाकू विमान के पार्ट्स खरीदने के नाम पर HAL से ठगी
कानपुर
साइबर ठगों ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) से 55 लाख ठग लिए हैं
दरअसल HAL ने अमेरिका की एक कंपनी से लड़ाकू विमान के पार्ट्स खरीदने का सौदा किया था, साइबर ठगों ने कंपनी की मिलती-जुलती ईमेल आईडी से डिटेल भेज कर अपने अकाउंट में पेमेंट करा लिया, पेमेंट के बाद जब आर्डर नहीं मिला तब ठगी की जानकारी हुई !
HAL के अपर महाप्रबंधक ने ठगों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है !