ब्यूरो,

नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल अपने परिवार संग डाला वोट
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल अपने परिवार संग वोट डाला। उनके साथ उनके माता-पिता भी पहुंचे थे। पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है।
दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। केजरीवाल के साथ उनके माता-पिता भी थे। उन्हें पूर्व सीएम व्हीलचेयर पर लेकर मतदान कराने पहुंचे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। वोट डालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जाहिर तौर पर जो काम करेगा, जनता उन्हीं को वोट देगी। उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भी जीत को लेकर पूरा विश्वास जताया।
अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर वोट डालने पहुंचे केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी बेटे के साथ माता-पिता भी थे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते दोनों व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचे। आम आदमी पार्टी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘काम की राजनीति’ के नायक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ वोट करने के लिए निकले।
अरविंद केजरीवाल ने परिवार संग वोट डालने के बाद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के सभी लोगों से विनती करना चाहूंगा कि सब लोग वोट डालने के लिए निकलें और अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करें। दिल्ली के विकास के लिए सभी लोग वोट डालें ऐसी ही मेरी सभी लोगों से विनती है। जाहिर तौर पर जो काम करेगा उन्हीं को जनता वोट देगी। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं। उन पर हमें पूरा विश्वास है। वे गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली के लोग सही चुनाव करेंगे।