आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,



अजय की विजय
मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ‘ यादव संघ ‘ के चुनाव में जौनपुर ज़िले के मूलनिवासी श्री अजय यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।इस संस्था का महत्व आप यूं समझ सकते हैं कि तक़रीबन 96 साल पुरानी यह संस्था मुम्बई में रहने वाले 14 लाख से अधिक यादवों का प्रतिनिधित्व करती है।इस संस्था के 13 हज़ार से ज़्यादा ऐसे आजीवन सदस्य हैं जिनका मुम्बई से लेकर यूपी और बिहार तक कि सियासत में गहरा रसूख है।सन 1927 में रजिस्टर्ड हुए यादव संघ के पास मुम्बई में करोड़ों की चल अचल संपत्ति है।यह संस्था कई शिक्षण संस्थाओं का भी संचालन करती है।
मुम्बई में यादव संघ का महत्व ऐसे भी समझिए कि इसके चुनाव में तमाम प्रभावशाली यादवों ने अपने पैनल बना कर लोकसभा चुनावों की तर्ज़ पर महीने भर बाक़ायदा प्रचार प्रसार किया।जगह जगह सभाएं और बैठकें हुईं।पूरे मुम्बई में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।ऐसी बड़ी और प्रतिष्ठित संस्था का चुनाव जीत कर श्री अजय यादव जी ने मुंबई शहर में जौनपुर का मान बढ़ाया है।
कौन हैं अजय यादव ..!
यूं तो यूपी से लेकर मुंबई तक के सियासी-समाजी हल्के में श्री अजय यादव एक जाना पहचाना नाम है।जो लोग अजय भैया के नाम से परिचित नहीं हैं उन्हें बता दूं कि श्री अजय यादव जौनपुर ज़िले के महराजगंज क्षेत्र के रमदेईया गांव के मूल निवासी और महराष्ट्र के भिवंडी शहर के बड़े कारोबारी हैं।तीन बार लगातार नगर सेवक रह चुके हैं।मुंबई में समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष हैं।इनके पिता स्वर्गीय सीताराम यादव मुलायम सिंह यादव के निकट सहयोगी और सपा के संस्थापक सदस्य रहे।जब स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी का स्थापना की तब जिन चंद लोगों ने मुलायम का आर्थिक सहयोग करके उन्हें उन्हें पार्टी चलाने में मदद की उनमें सीताराम यादव का नाम भी आता है।आज भी अखिलेश यादव के परिवार का श्री अजय यादव से घरेलू सम्बन्ध है।माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में अजय यादव इंडिया गठबंधन से जौनपुर लोकसभा क्षेत्र से सबसे मजबूत दावेदार हो सकते हैं।