02 अभियुक्त गिरफ्तार, 03 किग्रा अवैध गाँजा बरामद

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

थाना शाहगंज पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 03 किग्रा अवैध गाँजा बरामद।

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शाहगंज व प्रभारी निरीक्षक श्री आदेश कुमार त्यागी के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक-19-12-2023 को उ0नि0 श्री अशोक कुमार सिंह व उ0नि0 श्री प्रभुनाथ यादव मय हमराह कर्मचारीगण के 02 अभियुक्तगण 1. अरुण यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ग्राम कासिमपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ के कब्जे से 1.550 किग्रा व 2. अजय यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी उसराभादी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर के कब्जे से 1.450 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 क्रमशः 423/2023 , 424/2023 अन्तर्गत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
1.अरुण यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ग्राम कासिमपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
2.अजय यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी उसराभादी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर।
आपराधिक इतिहासः-
1.अरुण यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी ग्राम कासिमपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
1. मु0अ0सं0 208/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना फूलपुर जनपद आजमगढ।
2. मु0अ0सं0 423/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर ।
2.अजय यादव पुत्र बहादुर यादव निवासी उसराभादी थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3.मु0अ0सं0 140/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 424/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना शाहगंज जौनपुर ।
बरामदगी-
1. 03 किग्रा अवैध गाँजा

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0 नि0 श्री अशोक कुमार सिंह थाना शाहगंज जौनपुर ।
2.उ0नि0 श्री प्रभुनाथ यादव थाना शाहगंज जौनपुर।
3.हे0 का0 गोविन्द तिवारी, हे0 का0 अमित कुमार राय, हे0का0 जितेन्द्र पाण्डेय, का0 शुभम कुमार त्यागी थाना शाहगंज जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *