ब्यूरो,

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर के बन्नूवाल कॉलोनी में घर में सो रहे भाई-बहन पर किसी ने एसिड फेक दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया। चेहरा झुलसने के कारण दोनों की आईसीयू में है। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
ये घटना बन्नूवाल कॉलोनी का है। भुता के रहने वाले भाई-बहन कॉलोनी में किराए के रूम में रहकर पढ़ाई करते थे। युवक व्यास स्कूल में 11वीं का छात्र है जबकि बहन नीट की तैयारी कर रहती है। सोमवार की रात भाई-बहन गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा खोलकर सो रहे थे। इस दौरान करीब 4 बजे किसी ने दोनों के ऊपर एसिड फेक दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज पर मकान मालिक कमरे में पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को एक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बताया कि एसिड अटैक से दोनों का चेहर झुलझ गया है। फिलहाल हालत गंभीर होने पर दोनों को आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई फिलहाल अब तक एसिड अटैक का कारण का पता नहीं चल पाया है।