ब्यूरो,

नोएडा। नौकरी दिलाने के बहाने युवती को सेक्टर-27 स्थित होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है।
युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने युवती को सेक्टर-27 स्थित होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती के विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि एक युवक ने उनसे नौकरी दिलाने के नाम पर संपर्क किया था। युवक ने अपना नाम सागर बताया। सागर ने उसे सेक्टर-27 स्थित होटल में बुलाया। युवती का आरोप है कि उसे होटल आने पर पता चला कि युवक का नाम सागर नहीं बल्कि शहबाज है। आरोपी ने युवती के साथ होटल में दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की।
पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी बहन को दी। पीड़िता की बहन ने आरोपी से बात की तो उसने उनके साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। सर्विलांस के जरिये उसकी तलाश की जा रही है।