तमिलनाडु में बड़ा हादसा, रथयात्रा में करंट से 2 बच्चों समेत 11 की मौत

ब्यूरो,

तमिलनाडु में बड़ा हादसा, रथयात्रा में करंट से 2 बच्चों समेत 11 की मौत

कालीमेडु : तमिलनाडु के तंजावुर जिले के एक मंदिर में बुधवार सुबह रथयात्रा जुलूस के दौरान करंट लगने से कम से कम 11 लोगों की  मौत हो गई। मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब लोग मंदिर की पालकी पर खड़े थे, पालकी कालीमेडु के अप्पर मंदिर में एक हाई-ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आ गई। अधिकारियों ने कहा कि मंदिर की पालकी को मोड़ने के समय ओवरहेड लाइन के संपर्क में आने के कारण यह भीषण हादसा हुआ।

तमिलनाडु के तंजावुर में करंट लगने से जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा। घायलों को भी पीएम राहत कोष से 50-50 हज़ार रुपये की राशि दी जाएगी। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *