श्रवण साहू हत्याकांड: लखनऊ की पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ब्यूरो,

लखनऊ की पूर्व एसएसपी मंजिल सैनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं

श्रवण साहू हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने उन्हें लापरवाही का दोषी माना है और राज्य सरकार से कार्रवाई करने की सिफारिश की है

सैनी वर्ष 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं वह 18 मई 2016 से 27 अप्रैल 2017 तक लखनऊ की एसएसपी रही थीं

वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में डीआईजी पद पर तैनात हैं

लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र निवासी श्रवण साहू की हत्या 1 फरवरी 2017 को उनके घर के सामने गोली मारकर कर दी गई थीं

वह अपने बेटे के हत्यारों के खिलाफ अदालत में लड़ रहे थे

श्रवण के बेटे आयुष साहू की हत्या वर्ष 2016 में कर दी गई थी, जिसके वह इकलौते गवाह थे

आयुष की हत्या में पुलिस कर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई थी

उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं उन्होंने लखनऊ की तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई

बदमाशों ने उनकी हत्या की दी थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *