दरवाजे पर चढ़कर अंधाधुध फायरिंग, चाचा-भतीजा को भून डाला, किसी की गिरफ्तारी नहीं

ब्यूरो,

दरवाजे पर चढ़कर अंधाधुध फायरिंग, चाचा-भतीजा को भून डाला, किसी की गिरफ्तारी नहीं

गोरखपुर। झंगहा क्षेत्र में रविवार को डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग की और चाचा-भतीजा को मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग में दो लड़कियों समेत तीन लोग घायल भी हो गए हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्‍हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घटनास्‍थल पर तनाव को देखते हुए भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *