जौनपुर का नाम बदलने को लेकर विरोध
जौनपुर।
श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज पार्टी ने जौनपुर जिले के नाम बदलने को लेकर चल रही चर्चा का कड़ा विरोध किया है। एक बैठक में श्री चित्रगुप्त जी महाराज समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक वर्मा ने कहा कि जौनपुर नाम से हमारा इतिहास जुड़ा हुआ है और इस तरह के कृत्य का हमारी पार्टी कड़ा विरोध करती है।