
विधानसभा चुनाव से पहले लगेंगी मूर्तियां, राज्य ललित कला अकादमी को सौंपा गया काम
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले महापुरुषों और शहीद सैनिकों की गांव में मूर्ति लगाने का काम राज्य ललित कला अकादमी को सौंप दिया गया. मूर्ति स्थापना को लेकर राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष की अध्यक्षता में 5 सदस्य टीम भी बनाई गई हैं.
लखनऊ : यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव है. प्रदेश की सरकार चुनाव से पहले पूरे राज्य भर में महापुरुषों और शहीद सैनिकों की मूर्तियां तेजी से लगवाना चाहती हैं. इसके लिए राज्य सरकार ने मूर्ति लगवाने का काम राज्य ललित कला अकादमी को सौंप दिया है. इससे पहले यह काम सांस्कृतिक निदेशालय को दिया जाता था. मूर्तियों के आकार और स्थापना के लिए 6 सदस्यों की कमेटी भी बनाई गई हैं. इस कमेटी की अध्यक्षता राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप को बनाया गया.
राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कई स्थानों पर मूर्ति लगाने का काम पूरा किया जाना है. इसके लिए 6 सदस्यों की टीम बनाई गई. जिसमें फाइनेंस डिपार्टमेंट के तीन ऑफिसर, कला महाविद्यालय का एक सीनियर मूर्तिकार और सांस्कृतिक निदेशालय का सदस्य शामिल किया गया हैं. कई सारी मूर्तियों को बनाना हैं. इस लिए विशेषज्ञ मूर्तिकारों की कमी न हो इस लिए राज्य ललित कला अकादमी मूर्तिकारों का एक पैनल भी बनाएगा.
राज्य ललित कला अकादमी को विधानसभा चुनाव से पहले कई सारे मूर्तियों को स्थापित करना हैं. इनमें मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जिस बाबा साहब अंबेडकर सांस्कृतिक स्थल का शिलान्यास करेंगे. वहां पर बाबा साहब अंबेडकर की एक मूर्ति का निर्माण करना है. इसके अलावा कई सारे गांव में शहीद सैनिकों की मूर्ति बनानी है. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ के पूर्व संसदीय क्षेत्र गोरखपुर में महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा स्थापित करनी है. इसके अलावा लखनऊ में डॉक्टर संपूर्णानंद, भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र की मूर्ति स्थापित करनी है.