योगी सरकार लखनऊ में बनाएगी अंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र

योगी सरकार लखनऊ में बनाएगी अंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र

राजधानी लखनऊ में यूपी की भाजपा सरकार अंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र बनाने जा रही है. आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुबह 11 बजे लोकभवन सभागार से बटन दवाकर स्मारक का शिलान्यास किया. इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. सांस्कृतिक केंद्र को 1.34 एकड़ में बनाया जा रहा 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लखनऊ में अंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र बनाने जा रही है. यूपी के दौरे पर आए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकभवन सभागार में बटन दबाकर सांस्कृतिक केन्द्र का शिलान्यास किया. इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रही. अंबेडकर सांस्कृतिक केंद्र राजधानी लखनऊ के ऐशबाग इलाके में बनाया जा रहा है. यह सांस्कृतिक केंद्र 1.34 एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा. साथ ही इसमें बाबासाहेब अंबेडकर की 25 फुट की मूर्ति लगाई जाएगी. राजनीतिक विशेषज्ञ की मानें तो, सरकार के इस कदम को यूपी में दलित वोट बैंक से जोड़कर देखा जा रहा है.

विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यूपी की भाजपा सरकार ने लखनऊ में अंबेडकर सांस्कृतिक स्मारक बनाने का फैसला किया है. स्मारक केंद्र को बनाने में लगभग 45 से 50 करोड़ की लागत आएगी. जानकारी के अनुसार, स्मारक में डॉ. बी आर अंबेडकर की भव्य मूर्ति लगाई जाएगी. डॉ अंबेडकर सांस्कृतिक सेंटर में लगभग 750 व्यक्ति क्षमता का प्रेक्षागृह, पुस्ताकलय, संग्रहालय और सभागार तैयार करवाया जायेगा. उन्होंने कहा, “जब भी समाज के वंचितों की बात होगी तब भीमराव अंबेडकर का नाम सम्मान के साथ लिया जाएगा.” मायावती द्वारा बनाए गए अंबेडकर पार्क को पैसे की बर्बादी बताने वाली भाजपा सरकार भी बसपा के नक्शे कदम पर चलने लगी है.

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती ने यूपी के लखनऊ और नोएडा में अंबेडकर पार्क का निर्माण कराया था. लखनऊ के अंबेडकर पार्क को गोमती नगर इलाके में बनाया गया है. 108 एकड़ में बने इस स्मारक को 14 अप्रैल 2008 को जनता के लिए खोल दिया गया. वहीं नोएडा में बने अंबेडकर पार्क दलित प्रेरणा स्थल के नाम से जाना जाता है. इससे 33 एकड़ जमीन में बनाया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *