
मथुरा में चेन स्नैचरों ने मारी गोली, गंभीर
मथुरा में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना कोतवाली इलाके में शनिवार सुबह बाइक सवारों ने बारी गली में महिला से चैन स्नैचिंग कर भाग रहे बदमाशों का विरोध कर पकड़ने का प्रयास कर रहे युवक को गोली मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह घटना थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होली गेट के अंदर छत्ता बाजार इलाके में पापड़ वाली गली के पास की बताई गई है। कपिल चतुर्वेदी की पत्नी लता चतुर्वेदी की सोने की जंजीर बाइक सवार दो बदमाश तोड़ कर ले जा रहे थे। इसी मध्य वहां से निकल रहे नगला भूतिया कोयला वाली गली के रहने वाले मथुरेश चतुर्वेदी ने बदमाशों को डंडा मारकर पकड़ना चाहा। यह देश बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनकी पीठ पर लगी। इसके बाद बदमाश भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए अन्यत्र रेफर कर दिया गया।