मुरादाबाद में जहरीली गैस से 4 की मौत, व्यवसायी व उसके दो बेटों और नौकर का शव मिला

मुरादाबाद में जहरीली गैस से 4 की मौत, व्यवसायी व उसके दो बेटों और नौकर का शव मिला

मुरादाबाद ।

सोमवार रात 12 बजे एक घर के तहखाने से चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। इसमें एक व्यवसायी और दो उसके बेटे हैं, जबकि चौथा उसका नौकर बताया जा रहा है। मामला मुरादाबाद के डिलारी थानाक्षेत्र के राजपुर केसरिया गांव का है।
पुलिस ने चारों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला राजपुर केसरिया गांव के प्रधान ने पुलिस को तहखाने में 4 लोगों की लाश मिलने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचे CO ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप यादव ने बताया कि घर के तहखाने से राजेंद्र (50साल), उसके बेटों प्रीतम (30 साल) व हरकेश (20 साल) और नौकर रमेश (35 साल) के शव मिले हैं। पुलिस को आंशका है कि घर के तहखाने में नकली शराब बनाई जा रही थी। लेकिन एक साथ चार लोगों की मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। मौत को व्यावसायिक लेनदेन से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *