जौनपुर: बालक के साथ दुष्कर्म

बालक के साथ दुष्कर्म

Alok Verma, Awadh Kesari, Jaunpur.

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई। उसी गांव के 78 वर्षीय कामांध वृद्ध ने नौ वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं शिकायत करने पर पीड़ित बालक के अभिभावकों को धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर गुरुवार की रात पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक बालक घर के बगल में अपनी गाय चरा रहा था। पड़ोसी वृद्ध पीठ खुजलाने के बहाने उसे घर में बुलाकर ले गया और दुष्कर्म किया। उसके चंगुल से मुक्त होने के बाद पीड़ित बालक रोते हुए घर पहुंचा। स्वजनों को आपबीती बताई। आरोप है कि जब बालक के अभिभावक पूछताछ करने के लिए आरोपित वृद्ध के घर पहुंचे तो वह मारपीट करने पर आमादा हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *