
Lucknow.
यस बैंक ने देश भर की अपनी शाखाओं में जनता के धन का दुरुपयोग करने की शिकायत को लेकर सीबीआई लख़नऊ, एनसीआर समेत 14 शहरों में छापेमारी कर रही है. अवंता समूह के संस्थापक अरबपति गौतम थापर और अन्य के खिलाफ यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कर लिया है.
केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी है.
बुधवार को सीबीआई की 16 टीम ने बैंक की शाखाओं में फर्जी दस्तावेज बनाने और रुपए गबन की जांच शुरू की.