BSP के बागी लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को मायावती ने बसपा से निकाला

बीएसपी की ओर से कहा गया है कि दोनों नेताओं को पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण तत्काल प्रभाव से आज बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इसके साथ ही श्री लालजी वर्मा को नेता विधान मंडल दल से हटाते हुए श्री शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, जो विधानसभा मुबारकपुर, जिला आजमगढ़ से लगातार 2 बार निर्वाचित होते आ रहे हैं, को बहुजन समाज पार्टी के विधान मंडल दल, का नेता बना दिया गया है.

लखनऊ– बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी नेता लालजी वर्मा और राम अचल राजभर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. बता दें कि लालजी वर्मा नेता विधानसभा हैं जबकि राम अचल राजभर पूर्व में बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक, बीते उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में नेता विधानसभा लालजी वर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर के बीच मतभेद हुआ था. यह मतभेद पंचायत चुनाव में टिकट वितरण को लेकर हुआ था. बताया जा रहा है कि बीएसपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर पिछले काफी समय से हाशिए पर चल रहे थे. फिलहाल, दोनों निष्कासित नेता बीएसपी के विधायक हैं.

बीएसपी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों नेताओं को पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण तत्काल प्रभाव से आज बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. इसके साथ ही श्री लालजी वर्मा को नेता विधान मंडल दल से हटाते हुए श्री शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली, जो विधानसभा मुबारकपुर, जिला आजमगढ़ से लगातार 2 बार निर्वाचित होते आ रहे हैं, को बहुजन समाज पार्टी के विधान मंडल दल, का नेता बना दिया गया है.

बसपा दिग्गज और विधानमंडल दल के नेता लाल जी वर्मा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राम अचल राजभर BSP से निकाले गए । पार्टी के कार्यक्रमों में भी जाने पर रोक लगी ।AZM शाह आलम उर्फ़ गुड्डु जमाली नए विधायक दल के नेता । @Mayawati के दोनो बेहद क़रीबी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *