बजाज ऑटो की बिक्री मई में 114 प्रतिशत बढ़ी

बजाज ऑटो की बिक्री मई में 114 प्रतिशत बढ़ी
मुंबई। बजाज ऑटो ने मंगलवार को कहा कि मई 2021 में उसके कुल वाहनों की बिक्री पिछले साल के समान महीने की तुलना में 114 प्रतिशत बढ़कर 2,71,862 इकाई हो गई। बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल मई में 1,27,128 वाहन बेचे थे। कंपनी ने कहा कि मई 2021 में घरेलू बिक्री 52 प्रतिशत बढ़कर 60,830 ईकाई हो गई, जो मई 2020 में 40,074 इकाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *