जिले में बीते 24 घंटे में 54 नए कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 192 लोग स्वस्थ घोषित हुए। रविवार को लगातार तीसरा दिन रहा जब नए संक्रमितों की संख्या सौ से नीचे रही। उधर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें एलायंस हॉस्पिटल में भर्ती गोपालपुर निवासी 87 वर्षीय बुजुर्ग, बीएचयू में भर्ती नातिया भरतपुर निवासी 59 वर्षीय अधेड़ और मंडलीय अस्पताल में भर्ती लमही निवासी 55 वर्षीय अधेड़ है। कोरोना एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 1222 हो गई है। बीएचयू लैब से र2623 सैंपल की रिपोर्ट आई है।

जिले में सोमवार को 101 केंद्रों पर कोरोना का टीका लगेगा। 45 वर्ष के ऊपर के लाभार्थियों को 68 केन्द्रों पर और 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों को 33 केन्द्रों पर टीका लगेगा। इसके साथ ही मंगलवार को वर्क प्लेस पर 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों को 6 केन्द्रों पर टीका लगेगा।