केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दूसरे भाई का भी कोरोना से देहांत

दुःखद ,केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दूसरे भाई का भी कोरोना से देहांत, दो दिन में दो सगे भाइयों की मौत से गांव में मातम –

यूपी के मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के दूसरे भाई राहुल बालियान का भी कोरोना वायरस से आज देहांत हो गया। वह 61 वर्ष के थे और ऋषिकेश स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। महज 36 घंटे पहले ही उनके दूसरे भाई जितेंद्र बालियान की भी कोविड से जान गई थी। दो दिनों में दो सगे भाइयों की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। जितेंद्र बालियान हाल ही में संपन्न हुए यूपी पंचायत चुनाव में अपने गांव कुटबी के ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए थे।

आपको बता दें कि मुजफ्फरनगर से सांसद और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान शाहपुर ब्लॉक के कुटबी गांव के रहने वाले हैं। संजीव बालियान का अधिकांश परिवार गांव में ही रह रहा है। कुछ लोग मुजफ्फरनगर शहर में रहते हैं। पिछले दिनों संजीव बालियान के दो भाई कोरोनावायरस के संक्रमण का शिकार हुए थे। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया था। बुधवार को संजीव बालियान के भाई जितेंद्र बालियान की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी। अब शुक्रवार की दोपहर उनके दूसरे भाई राहुल बालियान की भी मौत हो गई है। केंद्रीय मंत्री के दो भाइयों की मौत से कुटबी गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार का भी बुरा हाल है। दूसरी ओर देशभर से संवेदनाओं का सिलसिला सोशल मीडिया पर चल रहा है।

दरअसल पंचायत चुनाव के दौरान ही संजीव बालियान का परिवार कोरोना महामारी की चपेट में आया था। केंद्रीय मंत्री के भाई (ताऊ के बेटे) राहुल बालियान का भी दो दिन पहले ही कोरोना संक्रमण से देहांत हुआ था। अभी परिवार और करीबी उनकी मौत के सदमें से उबरे भी नहीं थे, कि उनके सगे भाई राहुल बालियान ने भी कोरोना से हार मान ली। वह कई दिनों से ऋषिकेश एम्स में इलाज करवा रहे थे।

18 मई को जितेंद्र बालियान ने दुनिया को अलविदा कहा

इसी महीने महज दो दिन पहले 18 मई को राहुल बालियान के छोटे भाई जितेंद्र बालियान भी कोरोना वायरस की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए। पिछले महीने संपन्न त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान राहुल बालियान और नव निर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। हालांकि हालत गंभीर होने पर दोनों को 24 अप्रैल को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज चल रहा था।

वेंटिलेटर पर थे

मगर दो दिन पहले 18 मई को जितेंद्र बालियान का निधन हो गया। दूसरे भाई राहुल बालियान की हालत भी नाजुक थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे इलाज के दौरान एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान आज सुबह से ही ऋषिकेश में उपस्थित थे। राहुल बालियान का अंतिम संस्कार आज शाम को पैतृक गांव कुटबी में किया जाएगा। राहुल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रबंधक थे।

सबसे बड़े थे राहुल बालियान

यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के कुटबी गांव के निवासी राहुल बालियान चार भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार को एकजुट रखने का श्रेय उन्हें ही जाता है। दूसरे नंबर के भाई सत्येंद्र बालियान पहले पुलिस में थे। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वह मुजफ्फरनगर से जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं। तीसरे भाई अरुण बालियान हैं। सबसे छोटे जितेंद्र बालियान गांव के प्रधान चुने गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *