गला रेतकर पति की हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल

गला रेतकर पति की हत्या, पत्नी गंभीर रूप से घायल👇

आजमगढ़। जिले के अमिलो गांव में मंगलवार की रात छत पर सो रहे पति की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बदमाशों के हमले में पत्नी भी घायल हुई है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुई है।
मुबारकपुर थाने के अमिलो के भगतपुरवा निवासी 32 वर्षीय दिनेश कुमार बीती रात खाना खाकर पत्नी के साथ छत पर सोने चला गया। रात करीब एक बजे अज्ञात तीन बदमाशों ने छत पर चढ़कर दिनेश का गला रेत कर हत्या कर दी। विरोध करने पत्नी बीना पर भी धारदार से हमला कर घायल कर मौके पर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *