🙏🙋‍♂🙋‍♂😎 खुशखबरी

जनता की भारी मांग पर एक बार फिर रसोई गैस की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी गई है। अब गैस सिलेंडर मात्र ₹818.00 की मामूली राशि खर्च करने पर मिलेगा।

जनता की ही मांग पर पैट्रोल डीजल के दाम भी लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। और अब यह दाम ₹100 प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।

किसानों की आमदनी दोगुनी, मजदूरों की चार गुनी और छोटे व्यापारियों की आमदनी में बेतहाशा वृद्धि होने के चलते लोग परेशान थे। लोग अपनी आमदनी संभाल नहीं पा रहे थे, इसलिए उनकी जेब का बोझ हल्का करने के लिए और जनता की बेहद भारी मांग पर सरकार ने जो “#जेब हल्कीकरण योजना” 2019 में शुरू की थी, उसे अब तीव्र गति प्रदान कर दी है। इससे लोग बोझ-मुक्त होंगे। स्मरण रहे इस योजना का विरोध करने वाले लोग देशद्रोही कहे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *