
उत्तर रेलवे
कानपुर सेन्ट्रल-प्रतापगढ के बीच स्पेशल रेलगाड़ी का संचालन
सर्व संबंधित को सूचित किया जाता है रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कानपुर सेन्ट्रल-प्रतापगढ के बीच स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04124/04123 का संचालन निम्नानुसार करेगी:-
04124 कानपुर सेन्ट्रल-प्रतापगढ़ स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 01.02.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन कानपुर सेन्ट्रल से सांय 05.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.00 बजे प्रतापगढ़ पहुँचेगी । वापसी दिशा में 04123 प्रतापगढ़-कानपुर सेन्ट्रल स्पेशल रेलगाड़ी दिनांक 02.02.2021 से अग्रिम सूचना तक प्रतिदिन प्रतापगढ़ से सुबह 04.25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 09.40 बजे कानपुर सेन्ट्रल पहुँचेगी ।
मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी उन्नाव, लखनऊ, निगोहाँ, बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, फुरसतगंज, जैस, कासिमपुर, गौरीगंज, अमेठी, अंतू तथा चिलबिला स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।