UP : जौनपुर : तड़ीपार बना युवा कॉंग्रेस का अध्यक्ष..!

तड़ीपार बना युवा कॉंग्रेस का अध्यक्ष..!

राहुल और प्रियंका राजनीति में अपराधियों के प्रवेश के ख़िलाफ़ हैं और साफ़ सुथरी छवि के युवाओं को पार्टी में आगे बढाने के पक्षधर हैं।लेकिन उन्हीं के सिपहसालार अपराधियों और दुराचारियों के सहारे न केवल अपनी सियासी गणित फिट कर रहे हैं बल्कि ऐसे दागी लोगो को पार्टी में महत्वपूर्ण पद पर भी बैठा रहे हैं।ताज़ा मामला जौनपुर ज़िले का है।
कल युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय और केंद्रीय नेतृत्व ने पुर्वांचल के कई जिलों में अध्यक्ष बदल दिए।जौनपुर के नए जिलाध्यक्ष का नाम सामने आते ही पार्टी में तूफान खड़ा हो गया है।दरअसल नए जिलाध्यक्ष कलेंडर बिंद पर कई गम्भीर धाराओं के मुकदमे हैं।ज़िला प्रशासन ने उसे कई बार गुंडा एक्ट के तहत पाबंद किय है। इतना ही नही युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष को पिछले साल ज़िला प्रशासन ने तड़ीपार भी घोषित किया था।
तड़ीपार अपराधी को ज़िलाध्यक्ष बनाये जाने पर जहां विपक्षी दलों के नेता चुटकी ले रहे हैँ वहीं पार्टी के भीतर भी जबरदस्त असंतोष देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *