यूपी एमएलसी चुनाव रिजल्ट: लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और मेरठ शिक्षक सीट पर भाजपा, वाराणसी सेे सपा की जीत

विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ व मेरठ शिक्षक खंड सीट पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। विधान परिषद की लखनऊ खंड शिक्षक नि‍र्वाचन क्षेत्र से 11 वीं गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश विजयी हुए। बरेली-मुरादाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी संजय मिश्र को 4864 मतों के अंतर से हराया। श्री ढिल्लों को प्रथम वरीयता के 12827 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी संजय मिश्र को 4864 मत प्राप्त हुए। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रात पौने दस बजे इस परिणाम की पुष्टि की।

वहीं मेरठ शिक्षक सीट पर 48 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा चुनाव जीते। भाजपा के श्रीचंद शर्मा को प्रथम वरीयता में 4184 वोटों की निर्णायक बढ़त मिली। इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर मतगणना के दूसरे चक्र में भाजपा के यज्ञदत्त शर्मा 707 वोट के अंतर से आगे चल रहे थे जबकि सपा के डॉ. मान सिंह को 1779 मत मिले। वाराणसी में शिक्षण खण्ड निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव करीब 600 मतों के अंतर से आगे चल रहे थे। सपा के लाल बिहारी यादव को खबर लिखे जाने तक 5853 मत मिले थे जबकि निर्दलीय प्रमोद मिश्र को 5232 वोट हासिल हुए थे। भाजपा समर्थित चेतनारायण सिंह तीसरे नम्बर पर थे, उन्हें 4023 मत प्राप्त हुए थे।

वहीं आगरा के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय आकाश अग्रवाल 5798 वोट लेकर सबसे आगे थे। भाजपा के दिनेश वशिष्ठ 3685 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर थे। जगवीर किशोर जैन 2952 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। निर्दलीय गुमान सिंह यादव 2288 वोट लेकर चौथे स्थान पर थे, जबकि सपा के हेवेंद्र सिंह 1509 वोटों संग पांचवें स्थान पर चल रहे थे।

वहीं वाराणसी एमएलसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 11 वें दौर की मतगणना के बाद, अंतिम दौड़ में सपा के लाल बिहारी यादव व डॉ प्रमोद कुमार मिश्र रह गए। लाल बिहारी यादव को 7248 व डॉ प्रमोद कुमार मिश्र 6830 मत मिल चुके हैं। 12 वें राउंड की गिनती चल रही है और इसमें डॉ.प्रमोद कुमार मिश्रा को हटा दिया गया है। उनके वोट या तो स्थानांतरित हो जाएंगे या समाप्त हो जाएंगे। इसलिए लाल बिहारी यादव अब अंतिम उम्मीदवार हैं। उन्हें 12वें राउंड के पूरा होने और चुनाव आयोग द्वारा परिणाम घोषित करने की अनुमति के बाद ही औपचारिक रूप से विजयी घोषित किया जाएगा।

-प्रथम वरीयता के आधार पर तीसरे चरण की मतगणना में सपा 2142 वोटों से भाजपा से आगे 
-आशुतोष सिन्हा (सपा)- 11511
-केदारनाथ सिंह (भाजपा)- 9469
-छह चरणों में मतगणना होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *