प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश को बधाई दी – हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ लेने के बाद उन्हें बधाई दी। मोदी ने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का परिवार राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करेगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए नीतीश कुमार को बहुत बधाई। बिहार सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों को भी बधाई। राजग परिवार बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। बिहार के कल्याण के लिए केंद्र की ओर से मैं आपको हरसंभव मदद का आश्वासन देता हूं। बिहार की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने सोमवार को दो दशक में सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। हाल में बिहार में संपन्न विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीटें मिलीं, जिसमें नीतीश कुमार की जद (यू) को 43 जबकि भाजपा को 74 सीट हासिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *