
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिवाकांत दिवेदी हटाए गये।
जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश लखनऊ जिलाधिकारी के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण वीसी का भी पद संभाल लिया।
मुख्तार अंसारी ग्रुप पर नरमी एलडीए वीसी शिवाकांत द्विवेदी की अचानक कुर्सी हिलने का कारण लग रहा है।
अवैध निर्माण पर लगाम न लगा पाने और योजनाओं को तेज़ी ना दे पाने का आरोप।
सूत्रों का मानना है कि मुख्तार अंसारी के बेटों का अवैध निर्माण जिस निस्क्रंत जमीन पर था, उसी जमीन पर अफजाल अंसारी का मकान भी था। उसके मानचित्र पर भी सवाल उठा जिसके बाद तुरंत ध्वस्तीकरण के बजाय वीसी ने दो बार अफजल अंसारी से मिले। समय रहते नहीं हुई कार्रवाई। इस बीच हाई कोर्ट ने स्टे अर्थात स्थगन आदेश दे दिया।