रेलवे कर्मचारी करेंगे रेल का चक्का जाम

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फैडरेशन( एआईआरएफ) ने चेतावनी दी है कि अगर 21 अक्टूबर तक कर्मचारियों को बोनस का ऐलान नहीं किया गया तो 22 अक्टूबर को देश भर में रेल का चक्का जाम किया जाएगा। 

फैडरेशन की स्टैंडिग कमेटी की आज आयोजित वचुर्अल बैठक में बोनस के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया है जिसमें यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा 20 अक्टूबर को देश भर में बोनस दिवस मनाते हुए धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में बोनस, निजीकरण, निगमीकरण, पुरानी पेंशन की बहाली, डीए, नाइट ड्यूटी एलाउंस, एक्ट अप्रैंटिस के समायोजन, सैल्यूट और मान्यता के चुनाव समेत तमाम मुद्दों पर चचार् हुई। फैडरेशन के अध्यक्ष कॉमरेड रखाल दास गुप्ता के अस्वस्थ होने की वजह से कार्यकारी अध्यक्ष एन कन्हैया ने मीटिंग की अध्यक्षता की।

महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने बताया कि इन मुद्दों पर लगातार रेलमंत्री, बोर्ड के सीईओ समेत सरकार के विभिन्न मंत्रियों और सचिवों से बात हो रही है। बातचीत में तो हर मंत्री और अफसर फैडरेशन की मांग का समर्थन करते है, लेकिन आदेश जारी नहीं हो रहा है, इससे कर्मचारियों  में भारी आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *