हाथरस मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम को दिया गया 10 दिन का और समय

लखनऊ। हाथरस मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम को 10 दिन का और समय दिया गया। एसआईटी की टीम को आज सीएम को रिपोर्ट सौंपने थी। हाथरस कांड पर सीएम योगी ने एसआईटी जांच के आदेश दिए थे। एसआईटी को आज सीएम को रिपोर्ट प्रस्तुत करना था लेकिन एसआईटी की जांच का दायरा बढ़ाया गया। प्रमुख सचिव गृह की तरफ से सीएम के निर्देश पर 10 दिन का अतिरिक्त समय एसआईटी को दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *