
लेडी डॉक्टर की बेरहमी से हत्या, हत्यारा भी डॉक्टर, गिरफ्तार, जुर्म कबूला
आगरा : आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पास कर चुकी युवा महिला डॉक्टर योगिता गौतम की बेरहमी से हत्या कर दी गई.
आगरा से दूर खाली प्लॉट में बुधवार को एक लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था. शाम तक लाश की शिनाख्त हुई तो वो डॉक्टर योगिता गौतम की निकली. आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज से पास आउट डॉक्टर का फोन मंगलवार से ही नहीं लग रहा था.
घर वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी ।
घर वालों का आरोप है था कि उरई जालौन मेडिकल कॉलेज का मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर विवेक तिवारी उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था. घर वालों की शिकायत पर पुलिस ने तफ्तीश की, जहां योगिता की लाश मिली उसके आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है । हत्यारा भी डॉक्टर है। डॉक्टर विवेक तिवारी गिरफ्तार हो गया है तथा उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।