पीलीभीत की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में दो पीसीएस अधिकाकारी निलंबित

ब्यूरो,

पीलीभीत की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में दो पीसीएस अधिकाकारी निलंबित

पीलीभीत की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में प्रदेश सरकार ने दो पीसीएस अधिकारियों हेमंत कुमार चौधरी और मयंक गोस्वामी को निलंबित कर दिया है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर नियुक्ति विभाग ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना आयोग को भी दे दी है। दोनों अधिकारियों को निलंबन अवधि में राजस्व परिषद से संबद्ध किया गया है।

पीलीभीत में मतदाता सूची में अनियमितता के मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग ने दोनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया था। दोनों अधिकारियों पर लगे आरोपों की जांच मुरादाबाद के मंडलायुक्त को सौंपी गई है।

हेमंत कुमार चौधरी और मयंक गोस्वामी पीलीभीत में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहने के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के आरोपों के घेरे में आए थे। शिकायतों के बाद दोनों को उनके पदों से हटाकर अन्य जिम्मेदारियां दी गई थीं।

बाद में यह मामला इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में आने के बाद दोनों अधिकारियों को प्रतीक्षारत कर दिया गया था। अब दोनों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने भी निलंबन की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *