ब्यूरो,

अनेक तरह के विवादों चर्चाओं में निरंतर रहे यूपी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉक्टर राजेश सिंह की लंबे अंतराल बाद अंततः विदाई
लखनऊ। अनेक तरह के विवादों चर्चाओं में निरंतर रहे यूपी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉक्टर राजेश सिंह की लंबे अंतराल बाद अंततः विदाई हो ही गई।
वित्त नियंत्रक विधान परिषद को प्रमुख सचिव का चार्ज देकर डाक्टर राजेश सोमवार को अपने घर के लिए विदा ले गए।
सोमवार देर शाम को ही यूपी विधान परिषद के प्रमुख सचिव पद पर रामानंद चन्द को गठित साक्षात्कार चयन समिति की संस्तुति पर विधान परिषद के रिक्त महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति किए जाने के आदेश और विज्ञप्ति विधान परिषद के विशेष सचिव द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
नवनियुक्त प्रमुख सचिव चन्द को पे मैट्रिक लेवल 15 का वेतनमान रुपए 1.82,200-2,24,100 प्राप्त होगा । नए नियुक्त अभ्यर्थी/प्रमुख सचिव को स्वास्थ परीक्षण कराने सहित 15 दिन की पदभार अवधि प्रदान की गई है।