ब्यूरो,

पशुपालन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
पशुपालन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, लखनऊ के गोमती नगर से EOW की टीम ने तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार को गिरफ्तार किया, वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के 17 मंडलों में 1198 पदों पर पशुधन प्रसार अधिकारियों की भर्ती हुई थी, 2 फरवरी 2014 को आयोजित भर्ती प्रक्रिया में घोटाले का मामला, समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार में हुई इस भर्ती के समय राजकिशोर सिंह पशुधन मंत्री थे, भर्ती के बाद तत्कालीन प्रमुख सचिव योगेश कुमार सेवानिवृत्त हो गए थे। राजकिशोर सिंह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति की फाइल अभी शासन में लंबित बताई जा रही है। उनकी भी बढ़ेंगी मुश्किलें, पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में EOW की बड़ी कार्रवाई से मामले ने फिर पकड़ा तूल