कायस्थ पार्टी के बढ़ते जनाधार से राजनीतिक दलों में खलबली, बस्ती महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

आलोक वर्मा, जौनपुर ब्यूरो,

कायस्थ पार्टी के बढ़ते जनाधार से राजनीतिक दलों में खलबली, बस्ती महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

रमन कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव,कायस्थ पार्टी।

आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी कायस्थ पार्टी: रमन कुमार श्रीवास्तव
बस्ती में आयोजित कायस्थ महासम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सफल, समाज में जगी नई राजनीतिक चेतना
बस्ती / लखनऊ:
कायस्थ पार्टी द्वारा समाज को संगठित करने और राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियानों के तहत बस्ती में आयोजित ‘कायस्थ महासम्मेलन’ ऐतिहासिक रूप से सफल रहा। सम्मेलन में उमड़े हजारों लोगों के अपार जनसमूह ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कायस्थ समाज अब अपनी राजनीतिक ताकत और अधिकारों को लेकर पूरी तरह जागरूक हो चुका है।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कायस्थ पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव रमन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ पार्टी के लगातार बढ़ते जनाधार से प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों में खलबली मची हुई है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और प्रबुद्धजनों का समर्थन पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।
श्री श्रीवास्तव ने महासम्मेलन के मंच से औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि बस्ती की ऐतिहासिक धरती से समाज ने जो संकल्प लिया है, उसके तहत कायस्थ पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती और दमदारी के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। अब कायस्थ समाज केवल वोट बैंक बनकर नहीं रहेगा, बल्कि नीति-निर्धारण और सत्ता संचालन में अपनी निर्णायक भूमिका दर्ज कराएगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कायस्थ समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और राजनीतिक भागीदारी पर विस्तार से विचार रखे। महासम्मेलन में हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने एक स्वर में कायस्थ एकता का संकल्प दोहराया।
जारीकर्ता:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *