ब्यूरो,

फिल्म के हीरो वाले अंदाज में दिखे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सीएम विजय का शुक्रवार को फिल्म के हीरो वाले अंदाज में दिखे। मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल का दौरा करके चौंका दिया। सीएम विजय नहीं रुके। उन्होंने पुझल पुलिस स्टेशन का दौरा किया और एसएचओ के सामने प्लास्टिक की कुर्सी पर जरूरी बातचीत करके पुलिस स्टेशन के कामकाज की जानकारी ली। विजय के सेंट्रल जेल जाने की सूचना पर लोगों में कौतूहल देखा गया। विजय के काफिले को देखने के लिए लोग सड़क पर जमा हो गए।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई की पुझल सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। देश के सबसे बड़े जेलों में शामिल इस सेंट्रल जेल में विजय ने जेल की सुरक्षा, व्यवस्थाओं और कैदियों की बुनियादी स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पहले महिला जेल परिसर और फिर विचाराधीन तथा सजायाफ्ता कैदियों के वार्डों का निरीक्षण किया। विजय ने जेल की रसोई में जाकर कैदियों के लिए बनने वाले भोजन और उसकी स्वच्छता की जांच की। इतना ही नहीं उन्होंने जेल अस्पताल, क्वारंटाइन ज़ोन, और नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र का दौरा कर चिकित्सा सुविधाओं का स्तर देखा।