Bueauro,
लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात दरोगा धर्मवीर शाही पर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने का आरोप
लखनऊ। लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात दरोगा धर्मवीर शाही पर एक युवती ने यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि दरोगा ने केस की जांच में मदद करने का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उससे लगातार मिलने-जुलने लगा। पीड़िता ने शनिवार को DCP सेंट्रल को नामजद शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पारा निवासी पीड़िता ने बताया करीब एक साल पहले उसकी बस्ती निवासी अभिषेक सिंह से दोस्ती हुई थी। अभिषेक ने शादी का झांसा देकर लखनऊ में कई बार शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया। इस मामले में फरवरी 2026 में बस्ती के छावनी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे 20 फरवरी को विवेचना के लिए जीरो पर आशियाना थाने भेजा गया।
पीड़िता के मुताबिक 21 फरवरी को दरोगा धर्मवीर शाही ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया। आरोप है कि बातचीत के दौरान दरोगा ने विवेचना में मदद करने का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। धर्मवीर ने कहा पुरानी मेडिकल रिपोर्ट से प्रूफ नहीं हो पाएगा। जिसकी वजह से फिर से संबंध बनाने होंगे। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद उसे कई बार थाने और किला चौराहे के पास एक कमरे में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए गए। हर बार शादी का आश्वासन दिया जाता रहा।
पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले वह दरोगा के साथ बनारस गई थी। वहां उसे पता चला कि दरोगा पहले से शादीशुदा है। इसके बाद उसने दूरी बनानी शुरू कर दी। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर कई बार आशियाना क्षेत्र में बुलाकर मारपीट भी की।